Feedback
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों का हुनर और क्रिएटिविटी देखने को मिलती है. कोई कबाड़ से बाइक बना देता है तो कोई पुराने सामान से नई मशीन तैयार कर देता है. लेकिन इन दिनों एक नाइजीरियाई लड़के का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने सिर्फ कार्डबोर्ड, प्लास्टिक की बोतलों और कुछ सामान्य सामान की मदद से एक छोटी सी वॉशिंग मशीन बना दी. सबसे हैरानी की बात यह है कि यह मशीन सिर्फ दिखने के लिए नहीं, बल्कि सच में कपड़े भी धोती है.
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
इस वीडियो को देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उसे जीनियस बताया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे बच्चों को सही मौके और संसाधन मिल जाएं तो वे बड़े आविष्कार कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो नाइजीरिया के 17 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर स्मार्टिशियन (Smartician) का है. वह सोशल मीडिया पर अपने अनोखे आविष्कारों के लिए काफी लोकप्रिय है. वीडियो में किसी ने उससे पूछा कि क्या वह वॉशिंग मशीन बना सकता है. इसके जवाब में उसने चैलेंज स्वीकार कर ली और मशीन बनाने में जुट गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का कार्डबोर्ड, प्लास्टिक की बोतलें, छोटे मोटर और कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का इस्तेमाल करके मशीन तैयार करता है. वह एक-एक हिस्से को बहुत सावधानी से जोड़ता है और पूरी मशीन को असली वॉशिंग मशीन जैसा बना देता है.
A post shared by Smartician (@smartician0)
सच में कपड़े धोकर दिखाए
मशीन तैयार होने के बाद लड़के ने उसका टेस्ट भी किया. उसने एक छोटा कपड़ा मशीन में डाला और उसमें साबुन मिलाया. इसके बाद उसने मशीन का बटन दबाया. कुछ ही सेकंड में मशीन के अंदर पानी भरने लगा और ड्रम घूमना शुरू हो गया. देखते ही देखते कपड़ा धुलने लगा. वीडियो में लड़का खुद भी मशीन को काम करते देखकर काफी उत्साहित नजर आता है. जब कपड़ा धुल गया तो उसने उसे मशीन से बाहर निकाला और अगला प्रयोग शुरू किया.
सिर्फ वॉशिंग मशीन बनाना ही काफी नहीं था. लड़के ने उसके साथ एक छोटा स्पिनर भी तैयार किया, जो कपड़े से अतिरिक्त पानी निकालने का काम करता है. उसने धुले हुए कपड़े को स्पिनर में रखा और मशीन चालू कर दी. कुछ देर बाद कपड़ा पहले की तुलना में काफी सूखा नजर आया. यही बात लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है, क्योंकि इतनी छोटी मशीन में वॉशिंग और स्पिनिंग दोनों सुविधाएं मौजूद थीं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लड़के की प्रतिभा की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि इतने कम संसाधनों में इतना शानदार मॉडल बनाना आसान नहीं है. कुछ लोगों ने उसे भविष्य का इंजीनियर बताया, जबकि कई लोगों ने उसके लिए बेहतर शिक्षा और आर्थिक मदद की मांग भी की. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे बच्चों को सही प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए ताकि उनका टैलेंट दुनिया के सामने आ सके. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि उसकी मेहनत और दिमाग का शानदार उदाहरण है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू