लपटों में घिरीं 30 लग्जरी कारें तबाह, मिनटों में राख हुआ शोरूम; देखें VIDEO – Hindustan

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में जेसोर रोड स्थित एक कार शोरूम में सोमवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 30 वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में स्थित कार शोरूम में सुबह करीब 4:45 बजे लगी आग में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा, ‘कुछ ही पलों में आग शोरूम के दूसरे हिस्सों में भी फैल गई। मध्यमग्राम और बिराटी से दमकल की गाड़ियां सबसे पहले मौके पर पहुंचीं।’ उन्होंने कहा, ‘बाद में दमकल की कई और गाड़ियों को भी आग बुझाने के काम में लगाया गया।’

अधिकारी ने कहा, ‘फिलहाल प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा।’ उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण जेसोर रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। मध्यमग्राम दमकल केंद्र के अधिकारी शुभाशीष नाथ ने कहा, ‘हमने आग पर काबू पा लिया है। शोरूम के अंदर आग बुझाने या अग्नि सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी।’

फायर डिपार्टमेंट के इंचार्ज सुभासिस नाग कहते हैं, ‘हमें लगभग 4:45 बजे सूचना मिली… हमने आग बुझाने के लिए फायर टेंडर बुलाए। आठ फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आखिरकार आग बुझा दी गई। गाड़ियों की बात करें तो अंदर 21 और बाहर दो गाड़ियां थीं…।’

गाड़ी के मालि समर कौर कहते हैं, ‘सुबह 4 बजे मुझे एक दोस्त का फोन आया कि आग लग गई है…। मेरी गाड़ी उस जगह के ठीक बगल में खड़ी थी, इसलिए मैं उसे हटाने के लिए तेजी से वहां पहुंचा। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो आग इतनी तेज थी कि मैं उस जगह के 10 फीट पास भी नहीं जा पाया। मैं अपनी गाड़ी बचाने के इरादे से वहां गया था, लेकिन आग ने गाड़ी के ठीक सामने वाली जगह को अपनी चपेट में ले लिया था…।’

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News