लालकृष्ण आडवाणी से आवास पर जाकर मिले PM मोदी, जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं – ABP News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 नवंबर, 2026) को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इस साल अपने 99वें जन्मदिन के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं.
उन्होंने एलके आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर रविवार को सुबह ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने X पोस्ट में कहा, ‘आज, 8 नवंबर का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है. लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. इस विशेष मौके पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.’
लालकृष्ण आडवाणी के जीवन पर पीएम मोदी ने लिखा लेख
पोस्ट में पीएम मोदी ने यह भी बताया कि उन्होंने BJP के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी पर एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत के प्रति एलके आडवाणी के अमिट योगदान को रेखांकित किया है.
Today, 8th November, is a landmark day. Respected L.K. Advani Ji enters his hundredth year. On this special occasion, my greetings to him. I’ve written an article in which I’ve highlighted his everlasting contribution to India. I have recalled his journey, be it experiencing the horrors of Partition and rebuilding life from scratch, strengthening the Jana Sangh and building the BJP, standing up for democracy during the Emergency, leading the Somnath to Ayodhya Rath Yatra or serving the nation in government. Have also written about other aspects of Advani Ji – the voracious reader, his love for culture and cinema, a prolific writer and more. English – https://t.co/tc77ZVhRdo हिंदी – https://t.co/t0JSavOopX

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस लेख में मैंने उनकी जीवन यात्रा को याद किया है. इसमें विभाजन की भयावहता का अनुभव करने और शून्य से अपना जीवन दोबारा शुरू करने से लेकर जनसंघ को मजबूत बनाने और BJP के निर्माण तक का उनका सफर शामिल है. आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, सोमनाथ से अयोध्या तक की रथयात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर देश की सेवा करने के योगदान को भी याद किया है.’
LK आडवाणी के जन्मदिन पर सुखद संयोग का पीएम मोदी ने किया जिक्र
लालकृष्ण आडवाणी पर लिखे लेख में पीएम मोदी ने कहा, ‘ये कितना सुखद संयोग है कि आज ही दीपावली का पावन पर्व भी है. प्रभु श्रीराम और दीपों के इस उत्सव के साथ आडवाणी जी के जीवन का इतना महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ना, इस अवसर को और भी यादगार बनाता है. इस संयोग को एक और बात विशेष बनाती है. इसी वर्ष हम जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं.’
उन्होंने कहा, ‘आज का ये अवसर मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला है. मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा उनका स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है. आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं.’ 
यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दीपावली की दीं शुभकामनाएं

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News