सरपंच महिला ने मुख्यमंत्री से सीधे की ‘ओसी’ की मांग, फडणवीस ने भी दिए तत्काल निर्देश – UCN News Live

admin
News Admin
लोहारी सावंगा में संवाद के दौरान लता बागडे ने रखी स्पष्ट भूमिका; गांव की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन और ली आधिकारिक प्राप्ति, मुख्यमंत्री ने की सराहना

नागपुर : गांव की समस्याओं को लेकर सीधे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना और उस पर केवल आश्वासन लेकर नहीं, बल्कि ज्ञापन की आधिकारिक प्राप्ति यानी ‘ओसी’ (ऑफिस कॉपी) लेने का आग्रह करना। ऐसा ही एक प्रसंग नागपुर जिले के लोहारी सावंगा में देखने को मिला। गांव की समस्याओं को लेकर महिला सरपंच की जागरूकता देखकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनकी सराहना की। इतना ही नहीं, उन्होंने संबंधित ज्ञापन पर ओसी देने के निर्देश भी तत्काल अधिकारियों को दिए।
नागपुर जिले के नरखेड़ तहसील के लोहारी सावंगा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के साथ दिवाली मनाई। एक किसान के घर रात्रि विश्राम कर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से संवाद किया। इसके बाद अगले दिन तहसील के सरपंचों, उपसरपंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर गांव स्तर की समस्याओं को जाना। इस दौरान सरपंचों ने गांवों के विकास कार्यों, पानी, तालाब और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे।
इसी संवाद के दौरान भिष्णूर गांव की सरपंच लता बागडे ने सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने गांव के तालाब के गहरीकरण सहित अन्य लंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सीधे ज्ञापन सौंपा। हालांकि, ज्ञापन सौंपने के बाद वह रुकी नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से ज्ञापन स्वीकार किए जाने की आधिकारिक प्राप्ति यानी ओसी (ऑफिस कॉपी) देने का आग्रह किया।
इस पर मुख्यमंत्री ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन पर ओसी देने के निर्देश दिए। लता बागडे की तत्परता और अपने गांव की समस्याओं को लेकर उनके दृढ़ आग्रह को देखकर फडणवीस ने उनकी सराहना की।
आमतौर पर गांव की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारियों या मंत्रियों को ज्ञापन सौंपते हैं। लेकिन ज्ञापन की आधिकारिक प्राप्ति लेने पर हर बार इतना जोर नहीं दिया जाता। ऐसे में सरपंच लता बागडे का यह प्रसंग चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने गांव के विकास के लिए केवल मांग करने तक सीमित न रहते हुए उसके फॉलोअप पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री के गांव में रात्रि विश्राम से महिलाओं में खुशी
मुख्यमंत्री के गांव में रात्रि विश्राम करने से लोहारी सावंगा की महिलाओं में विशेष उत्साह का माहौल था।
महिलाओं ने कहा, “आज तक हमने किसी मुख्यमंत्री को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा था। लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमारे गांव में आकर रात्रि विश्राम किया। यह हमारे लिए सुखद आश्चर्य है।”
महिलाओं ने आगे कहा, “आज का दिन हमारे लिए बेहद खुशी का है। आज सही मायनों में दिवाली मनाई गई। मुख्यमंत्री फडणवीस हमारे परिवार का हिस्सा बन गए। इसलिए यह पल हमारे लिए खुशी और गर्व का है। राज्य की लाड़ली बहनों के साथ देवाभाऊ हमेशा खड़े रहे हैं। दिवाली के अवसर पर उनका हमारे गांव में रात्रि विश्राम करना हमारे लिए भाऊबीज का सबसे बड़ा उपहार है।”
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News