‘लिव-इन पार्टनर ताना देती थी…’, नोएडा में बेरोजगारी से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात – Jansatta

Noida Engineer Suicide News: दिल्ली से सटे नोएडा में 27 साल के इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा है कि वो मानसिक तनाव का सामना कर रहा था, क्योंकि उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। उसकी लिव-इन पार्टनर उसे बार-बार इस बात के लिए ताना मारता था।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जलालाबाद का रहने वाला मयंक चंदेल सात साल पहले राज्य के बांदा की रहने वाली एक महिला के संपर्क में आया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वो और महिला साथ में पढ़ते थे। बीते चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे।
दोनों नोएडा के सेक्टर 73 में शौर्य बैंक्वेट हॉल के पास रह रहे थे। महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। जबकि मयंक नौकरी न मिलने के कारण तनाव में था। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी लिव-इन पार्टनर द्वारा उसे नौकरी पाने के लिए बार-बार हिंट देना और उसकी बेरोजगारी के बारे में ताना मारना – जैसे कि वो घर पर बैठा रहता है और सारा दिन खाता रहता है – उसके तनाव को और बढ़ा देता था।
उसने कहा कि वो इन सभी कारणों से आत्महत्या कर रहा है, लेकिन इसके लिए उसने किसी को दोषी नहीं ठहराया। चंदेल की लिव-इन पार्टनर ने शुक्रवार शाम को काम से घर लौटने के बाद उनके अपार्टमेंट में पंखे से लटके मयंक के शव को देखा। उसने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि चंदेल के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी है। हालांकि, वित्त विभाग ने इस योजना पर आने वाले खर्च को लेकर चिंता जताई है। इस योजना से दिल्ली सरकार के खजाने पर बोझ पड़ेगा और सब्सिडी पर खर्च 15% से बढ़कर 20% हो जाएगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News