रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर देशभर में झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और पूरे विपक्ष का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब होना जरूरी है। विपक्ष बिना किसी प्रमाण के चुनाव आयोग, चुनावी प्रक्रिया और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत एवं सजीव बनाए रखने वाली संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल खड़े कर रहा है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का एक सुनियोजित प्रयास है।
डॉ. मजूमदार ने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी, टीएमसी, लेफ्ट और झामुमो जैसी पार्टियां मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करने में जुटी हैं, जिससे देश की संवैधानिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कमजोर हो। विपक्ष हिटलर और उनके मंत्री गोएबल्स के मंत्र को अपनाकर लगातार झूठ को सच साबित करने की असफल कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देती थी, अब उसे एसआईआर के रूप में नया बहाना मिल गया है। उन्होंने कहा कि 2024 से पहले जब एसआईआर नहीं हो रहा था, तब कांग्रेस चुनाव क्यों हार रही थी? विपक्ष को अपनी नीतियों और नेतृत्व की समीक्षा करनी चाहिए, न कि संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग 2.8 करोड़ मृत मतदाताओं को छोड़कर आयोग की ओर से अन्य सभी संबंधित मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। बीएलओ तीन-तीन बार घर जाकर मतदाताओं के नाम और विवरण की पुष्टि कर चुके हैं। इस पूरी प्रक्रिया में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के करीब 20 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी बीएलओ के साथ जुड़े रहे, लेकिन विपक्ष की ओर से किसी गड़बड़ी का प्रमाण सामने नहीं आया। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play