सुल्तानगंज, निज संवादाता। महर्षि मेंहीं आश्रम मारवाड़ी युवा मंच के सभागार में रविवार को अंगिका एवं हिंदी के चर्चित साहित्यकार सुधीर कुमार प्रोग्रामर रचित हिंदी गजल संग्रह एक कौर और का लोकार्पण तथा अंगिका की वर्तमान स्थिति पर विशेष चर्चा आयोजित की गई।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रो. अमरकांत सिंह (परीक्षा नियंत्रक, पूर्णिया विश्वविद्यालय) ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व सांसद सह-विधायक सुबोध राय ने की। मुख्य अतिथि पटना से पधारे ‘नई धारा’ के संपादक डॉ. शिवनारायण रहे। मुख्य वक्ता के रूप में गजलकार अनिरुद्ध सिन्हा उपस्थित थे।
अति विशिष्ट अतिथियों में शंकर मोहन झा (देवघर), डॉ. रजनी प्रभा, डॉ. सुजाता कुमारी (पटना), डॉ. अमर पंकज (दिल्ली), अरुण पासवान, साधना भगत (अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच, खगड़िया) आदि शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन राहुल शिवाय (दिल्ली) एवं सुमन शिव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प, अंग-वस्त्र और सम्मान पत्र देकर किया गया।
प्रो. अमरकांत सिंह ने कहा कि सुधीर प्रोग्रामर ने कम शब्दों में बड़ी बातें पिरोने का सफल प्रयास किया है। उनकी भाषा सरल और प्रभावशाली है। डॉ. शिवनारायण व अन्य वक्ताओं ने भी गजल संग्रह की सराहना की। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता अनिरुद्ध प्रभाष ने की। तृतीय सत्र में मुक्तक कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें लगभग 60 कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। बिहार, झारखंड व दिल्ली के विभिन्न जिलों से साहित्यकार पहुंचे थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play