Feedback
चर्चित केतन अग्रवाल केस में एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. यह वीडियो केतन अग्रवाल और सिया की सगाई के दौरान का बताया जा रहा है. वीडियो में सिया, केतन के स्वभाव की तारीफ करते हुए उन्हें केयरिंग और दयालु इंसान बता रही हैं. अब यही वीडियो केस की जांच के बीच फिर से वायरल हो रहा है. वीडियो में सिया केतन के बारे में कहती हैं कि वह केयरिंग और दयालु है. सगाई के समय कही गई यह बात अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है. मामले की जांच के बीच इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
दूसरी तरफ, जांच एजेंसियों का आरोप है कि 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले पर कथित साजिश के तहत हत्या की गई थी. जांचकर्ताओं के अनुसार, केतन को किले की चट्टान से धक्का दिया गया था. इस कथित साजिश के पीछे उनकी मंगेतर 20 वर्षीय सिया और 22 वर्षीय चेतन चौधरी के हाथ होने का आरोप लगाया गया है.
सगाई के दौरान केतन की तारीफ करती दिखीं सिया
पुलिस के मुताबिक, केतन और सिया की सगाई 19 फरवरी को हुई थी और दोनों की शादी इसी साल होने वाली थी. हालांकि जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया पिछले साल अक्टूबर से चेतन के साथ रिश्ते में थी और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. इसी आधार पर जांच एजेंसियां मान रही हैं कि कथित तौर पर साजिश रचकर केतन की हत्या की गई. मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
इस मामले में दोनों आरोपियों को पहले 10 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया था. इसके बाद 3 जुलाई को अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. गुरुवार को सिया और चेतन को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है. इसी बीच सगाई का पुराना वीडियो फिर से सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू