सीबीएसई : 59 फीसदी छात्रों के अंक बढ़े – Hindustan

प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार देर रात कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत पहली बार लागू हुई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली में जिले के बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने अंकों में सुधार दर्ज कराया। बोर्ड के अनुसार, दूसरी परीक्षा में शामिल 59 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के अंक पहले की तुलना में बेहतर हुए हैं। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर और न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सोनी ने बताया कि जिले में दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक चार केंद्रों पर हुई थी।
इनमें न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कार ग्लोबल स्कूल, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज और जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर शामिल रहे। जिले के 47 सीबीएसई विद्यालयों के करीब 1500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनके मुताबिक, नियमित विद्यार्थियों के लिए दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों में से बढ़े अंक को अंतिम परिणाम माना जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट और डिजिलॉकर पर देख सकते हैं। डिजिटल अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध हैं। जबकि मुद्रित अंकपत्र विद्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News