वार्षिकोत्सव आज, स्टूडेंट्स दिखाएंगे प्रतिभा – Inext Live

मेरठ ब्यूरो। दयावती मोदी अकादमी का 44वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार यानि आज होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्ड एवं विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल दीप अहलावत, विशिष्ट अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और वाइस चांसलर शोभित यूनिवर्सिटी डॉ। वीके त्यागी, मनोवैज्ञानिक डॉ। पूनम देवदत्त, पैरालिंपियन शूटर सिंहराज अधाना, इंटरनेशनल शूटर शार्दुल, क्रिकेटर प्रियम गर्ग, मेपल बेयर साउथ एशिया की चेयरपर्सन पिया मोदी शिरकत करेंगे। यह जानकारी डॉ। ऋतु दीवान ने दी।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
उन्होंने कहाकि आज होने वाले वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें स्कूल के 800 से अधिक बच्चे अपने अभिनय व नृत्य के अद्भुत संयोजन से दर्शकों को मंत्रमुक्त करेंगे। खास तौर पर लघु नृत्य नाटिका युग प्रवाह में समय चक्र को दिखाया जाएगा। उसमें दर्शाया जाएगा कि सृष्टि के आरंभ से जब केवल ओम का नाद ही था तब से चारों युगों की यात्रा कैसी रही। इसके अलावा लोक संस्कृति की विभिन्न प्रस्तुतियों का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलने वाला हैं।
Copyright © 2024. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News