विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देते हैं प्रधानमंत्री के विचार – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | बड़वानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 136वां एपिसोड रविवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना। जिला अध्यक्ष अजय यादव ने राजपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक-253, ग्राम ठान में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि अजय यादव ने मन की बात को राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का प्रेरक मंच बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सेवा, समर्पण, स्वावलंबन, विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों और वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने शौर्य विजय यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने जल संरक्षण के लिए कैच द रेन अभियान, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में पिनाका और कुशा मिसाइलों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की सफलता की सराहना की। उन्होंने पीवी सिंधु और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।
उन्होंने आगामी गणेशोत्सव पर मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सहकोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News