सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में बुधवार को विकसित भारत-2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर समेत जनपद के 11 महाविद्यालयों के 31 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 28 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिभागी अपने-अपने महाविद्यालयों में आयोजित प्रथम चरण की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय स्थान हासिल कर यहां पहुंचे थे।प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की छात्रा सुहानी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय की ही छात्रा मुस्कान द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज के छात्र सत्यम पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सर्वेश सिंह तथा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर विशेष सचिव सर्वेश सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में युवाओं की सोच, संकल्प और कर्मठता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सपने देखने और उन्हें साकार करने का समय है। जब सपने संकल्प, कार्य और व्यवहार में बदलते हैं, तभी विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. शिवम शुक्ला ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play