विमेंस हॉकी में गोल्ड के लिए चीन से भिड़ेगा भारत: बॉक्सिंग में भी 3 सोना जीतने का मौका; एशियन गेम्स में आज … – Dainik Bhaskar

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन चीन से भिड़ेगी। मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने 2023 गेम्स में विमेंस हॉकी का गोल्ड जीता था, जबकि भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन का भी आज फाइनल मैच खेला जाएगा। उनके अलावा परवीन और अंकुश भी गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। इसके अलावा आर्चरी, रेसलिंग, कैनो स्लालम और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल की दौड़ में उतरेंगे।
आज कुल 51 गोल्ड मेडल का फैसला होगा। सबसे ज्यादा बॉक्सिंग में 11 गोल्ड मेडल के इवेंट होंगे।
बॉक्सिंग में 3 गोल्ड मेडल मैच
भारत की ओर से बॉक्सिंग में तीन खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए रिंग में उतरेंगे। सुबह 10 बजे लवलीना बोरगोहेन महिला 75kg फाइनल में चीन की बाओ जियी से भिड़ेंगी।
दोपहर 2:15 बजे परवीन महिला 65kg फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन के खिलाफ खेलेंगी। इसके 30 मिनट बाद अंकुश पुरुष 80kg फाइनल में किम मिनसियोंग के सामने होंगे।
आर्चरी में 3 टीम इवेंट
आर्चरी में भारत के तीन रिकर्व टीम इवेंट होंगे। सुबह 5:55 बजे महिला टीम चीन से सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद सुबह 8:20 बजे मिक्स्ड टीम जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी।
सुबह 10:55 बजे पुरुष रिकर्व टीम का सेमीफाइनल ईरान के खिलाफ होगा। सेमीफाइनल जीतने पर तीनों टीमों के पास गोल्ड के लिए फाइनल खेलने का मौका होगा।
रेसलिंग में 5 भारतीय पहलवान उतरेेंगे
कैनो स्लालम में शिखा और हितेश के मुकाबले
सेपकटकरा, वॉलीबॉल और रग्बी में भी मुकाबले
सुबह 5:30 बजे भारत की महिला सेपकटकरा टीम थाईलैंड से क्वाड्रेंट ग्रुप मैच खेलेगी। दोपहर 12 बजे पुरुष टीम क्वाड्रेंट सेमीफाइनल में उतरेगी।
सुबह 6:30 बजे भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम 5-8वें स्थान के मैच में साउथ कोरिया से खेलेगी। वहीं, सुबह 8:50 बजे महिला रग्बी सेवन्स टीम का मुकाबला मलेशिया से होगा।
गोल्फ में भी भारत की चुनौती
महिला गोल्फ में अदिति अशोक, प्रणवी उर्स और दीक्षा डागर उतरेंगी। पुरुष वर्ग में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों वर्गों में व्यक्तिगत और टीम राउंड-3 होगा।
ताइक्वांडो में कशिश का मुकाबला
सुबह 6:20 बजे कशिश मलिक मिक्स्ड इंडिविजुअल वर्चुअल ताइक्वांडो के राउंड ऑफ-16 में हांगकांग की लाम सिउ वाई से भिड़ेंगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News