IND vs PAK: वैभव-ईशान की आएगी आंधी, पाकिस्तान का पिटना तय, एश‍ियन गेम्स फाइनल में ये होगी प्लेइंग-11 – Aaj Tak

Feedback
एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 व‍िकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मुकाबले में दोनों ही च‍िर प्रत‍िद्वंदी प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे? देखा जाए तो इस गोल्ड मेडल के मैच में बदलाव की संभावना बेहद कम है.  
यह मुकाबला शन‍िवार (3 अक्टूबर) को न‍िश‍िन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होना है. दोनों देशों के बीच क्रिकेट की महाजंग सुबह 10 बजे शुरू होगी. वहीं इससे ठीक आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजकर 30 म‍िनट पर टॉस होगा. 
भारत की नजर अपने खिताब का बचाव करने पर होगी, जबकि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना पहला गोल्ड जीतना चाहेगा.
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 169/7 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेलकर टीम को रफ्तार दी, जबकि ईशान किशन ने नंबर-5 पर उतरकर नाबाद 80 रन की पारी खेली. ईशान की पारी में 4 चौके और 5 छक्के रहे.
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
जवाब में श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने सिर्फ 45 रन पर ढेर हो गई. जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए. रवि बिश्नोई के डायरेक्ट हिट ने एक और विकेट निकाला, जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट लेकर श्रीलंका की हालत और खराब कर दी. वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने बाकी पुछल्ले बल्लेबाजों को समेट दिया.
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
जीत वाली Playing-11 में बदलाव मुश्किल
भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीते हैं. ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों के अपनी जीत वाली Playing-11 में बदलाव करने की संभावना बेहद कम है. वही टीम फाइनल में खेलती द‍िखेगी, जो सेमीफाइनल में खेली थी. 
एश‍ियन गेम्स फाइनल में टीम इंड‍िया की संभाव‍ित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
एश‍ियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान की संभाव‍ित प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज सदाकत, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम 
भारत-पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 15 फरवरी 2026 को 61 रन से जीत दर्ज की थी. इससे पहले 28 सितंबर 2025 को 5 विकेट, 21 सितंबर को 6 विकेट, 14 सितंबर को 7 विकेट और 9 जून 2024 को 6 रन से भारत ने पाकिस्तान को हराया था.
भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड (टी20 में) 
भारत कैसे एश‍ियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा
भारत को 28 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना था, लेकिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा और वहां श्रीलंका को हराया.
पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ था. यह मैच भी बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हुआ और बेहतर रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा, जहां उसने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया.
पाकिस्तान ने ऐसे बनाई फाइनल में जगह
दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी. बारिश के कारण मुकाबला 13-13 ओवर का हुआ. बांग्लादेश ने 13 ओवर में 111/7 रन बनाए. सुफियान मोकीम ने तीन विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत एक समय 53/4 थी, लेकिन अब्दुल समद ने 15 गेंदों में नाबाद 30 रन और हसन नवाज ने नाबाद 27 रन बनाकर 59 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की. पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान फाइनल?
भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर और लाइव ब्रॉडकास्ट Sony Sports 1 पर होगा.
जापान में हाल में मौसम खराब रहा है और बारिश के कारण कई मुकाबले रद्द हुए हैं. हालांकि फाइनल के दिन मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है. शनिवार को बारिश की आशंका बेहद कम है और तापमान 16 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
बारिश हुई तो गोल्ड किसे मिलेगा?
अगर भारत-पाकिस्तान फाइनल बारिश के कारण रद्द होता है तो इस बार पिछले एशियन गेम्स जैसा रैंकिंग वाला नियम लागू नहीं होगा. पिछली बार अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश से रद्द होने पर बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मिला था. आइची-नागोया 2026 में बारिश से फाइनल धुलने पर दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल शेयर किया जाएगा.
एशियन गेम्स में क्रिकेट का इतिहास
2018 को छोड़कर क्रिकेट 2010 से एशियन गेम्स का हिस्सा रहा है. भारत 2022 में अफगानिस्तान को हराकर पुरुष क्रिकेट का बना था और मौजूदा डिफेंडिंग चैम्प‍ियन है. बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट में पहला एशियन गेम्स चैम्प‍ियन बना था, जबकि 2014 में श्रीलंका ने गोल्ड जीता. अफगानिस्तान तीनों मौकों पर रनर-अप रहा. भारत ने 2010 और 2014 में हिस्सा नहीं लिया था.
महिला क्रिकेट में पाकिस्तान ने शुरुआती दो खिताब जीते, जबकि 2022 और 2026 में भारत ने गोल्ड जीता. खराब मौसम के कारण टूर्नामेंट में लगातार छह मुकाबले रद्द होने के बाद अब फाइनल पर भी मौसम की नजर रहेगी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News