हिंदी के कार्यालयीन प्रयोग एवं डिजिटल कार्यों को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित – Dainik Bhaskar

धौलपुर| पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में राजभाषा हिंदी के कार्यालयीन प्रयोग एवं डिजिटल कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में स्नातकोत्तर हिंदी शिक्षक दीपक कुशवाह ने राजभाषा हिंदी के कार्यालयीन प्रयोग, हिंदी में पत्राचार, कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए हिंदी में कार्य करने की विभिन्न तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कर्मचारियों को दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक एवं सहज प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मन्मथ कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में राजभाषा हिंदी के महत्व, कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग तथा राजभाषा संबंधी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला के दौरान डिजिटल माध्यमों में हिंदी के प्रयोग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी साझा की गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हिंदी में कार्यालयीन एवं डिजिटल कार्यों के अधिक सरल और प्रभावी बनाने के तरीकों को समझा। विद्यालय स्टाफ ने कार्यशाला को उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं रुचिकर बताते हुए कहा कि इससे कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग तथा डिजिटल तकनीकों के बेहतर उपयोग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर मुकेश वर्मा, महिपाल सिंह, रामहरि मीना बद्री प्रसाद, राकेश कुमार, मायाराम रावत, शिवराज सिंह, नीरज दिनकर, रोहित मीना, हेमंत शर्मा, दीपिका आदि रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News