विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए अजमेर से 5 प्रतिभाशाली चुने – Dainik Bhaskar

}विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्या है? | विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पुनर्गठित रूप है। इसे 2025 से प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ा गया है। यह 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए मंच है।
अजमेर | भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने वाली महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) के तहत प्रदेश से कुल 45 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें 15 छात्राएं हैं।
देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित हजारों युवा नेता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अजमेर से भी 5 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का इसमें चयन हुआ है। इनमें सोफिया गर्ल्स कॉलेज की कनिष्का राजपूत और आशर्वी जैन, सेंट पॉल्स स्कूल की वृत्ति असेरी, किशनगढ़ के राजकीय महाविद्यालय की समीक्षा टाक सहित एक अन्य विद्यार्थी विनोद कुमावत हैं। ये सभी युवा मंत्रालय ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। यह फेस्टिवल 8 से 13 जनवरी तक चलेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News