विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की शुरुआत क्विज से – Dainik Bhaskar

बारां | केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें अलग-अलग चरणों के बाद चुने गए युवाओं को प्रधानमंत्री के सामने विचार रखने का मौका मिलेगा।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने बताया कि इस बारे में मंगलवार को माय भारत कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। मधुकर ने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के पहले चरण में विकसित भारत क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर होगा। 15 से 29 साल के युवा पोर्टल पर डिजिटल तरीके से क्विज में भाग ले सकेंगे। कुल प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 प्रतिशत अगले चरण विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता के लिए योग्य होंगे। चयनित प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल के जरिए विकसित भारत के तय 10 विषयों पर 500 शब्दों का निबंध देना होगा। मधुकर ने बताया कि गतिविधियों का क्रम विकसित भारत क्विज से शुरू होगा। इसके बाद निबंध राउंड होगा। फिर जिला चैंपियनशिप होगी। इसके बाद राज्य और केंद्रशासित प्रदेश वीबीवाईएलडी होगा। अंत में राष्ट्रीय वीबीवाईएलडी होगा। जिला स्तर पर हर जिले से शीर्ष 50 निबंध पीपीटी राउंड के लिए चुने जाएंगे। हर जिले से शीर्ष दो प्रस्तुतकर्ता राज्य स्तरीय वीबीवाईएलडी के लिए योग्य होंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 से 16 नवंबर तक होंगी। अंतिम रूप से चयनित युवाओं को राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। 6 श्रेणियों में चयनित राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विकसित भारत निबंध चुनौती 5 से 19 अक्टूबर तक होगी। जिला चैंपियनशिप 10 से 16 नवंबर तक होगी। राज्य और केंद्रशासित प्रदेश वीबीवाईएलडी 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक होगा। राष्ट्रीय वीबीवाईएलडी नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2027 तक होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News