समझाइश से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, माला पहनाकर साथ रहने का लिया संकल्प – Dainik Bhaskar

दतिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद को बड़ौनी पुलिस ने संवेदनशीलता और समझाइश के जरिए सुलझा दिया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच मतभेद दूर हुए और उन्होंने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का निर्णय लिया। थाना परिसर में दोनों ने एक-दूसरे को फूल
इसके बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। पुलिस ने उन्हें आपसी प्रेम, विश्वास और सम्मान के साथ पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने तथा छोटी-छोटी बातों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की समझाइश दी। टीआई रमेश शाक्य के मुताबिक, काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बात समझी और आपसी मतभेद दूर करने पर सहमति जताई। पुलिस की समझाइश का सकारात्मक परिणाम सामने आया और पति-पत्नी ने साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद दोनों की खुशी और सहमति से थाना परिसर में उन्होंने एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाई। इस दौरान दोनों ने भविष्य में आपसी विश्वास और सामंजस्य बनाए रखते हुए वैवाहिक जीवन साथ निभाने का संकल्प लिया।
पति-पत्नी ने विवाद के समाधान के लिए पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग और समझाइश के लिए आभार भी व्यक्त किया। पारिवारिक विवादों में केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि संवाद और काउं​िसलिंग के माध्यम से रिश्तों को बचाने की दिशा में बड़ौनी पुलिस की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस की समझाइश के बाद फिर से एक साथ रहने को तैयार हुए दंपती।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News