Darbhanga News: तारडीह:आम लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ – Hindustan

Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। भाजपा सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को नदियामी में मुखिया कन्हैया चौधरी के आवासीय कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने की।

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के विस्तार, सेवा संकल्प अभियान, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुचारू रूप से सुनकर सरल ऐप पर अपलोड करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से आम जनता को जोड़ें।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी, उपाध्यक्ष सरिता देवी, ममता देवी, प्रदीप प्रधान, इंद्रेश झा, राधेश्याम झा, संतोष झा, रिंकू देवी, विकास सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News