मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
Site Admin | सितम्बर 12, 2024 5:04 अपराह्न | GLOBAL BIO INDIA
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत जैव प्रौद्योगिकी आधारित जैविक क्रांति के युग की ओर अग्रसर है। वे आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में वैश्विक जैविक-भारत 2024 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक समय में पश्चिमी देशों पर सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का प्रभाव था उसी तरह आज भारत को भी जैविक क्रांति से गुजरना पड रहा है। वैश्चिक जैविक भारत-2024 के बारे में विचार व्यक्त करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारो, नये कामकाज शुरू करने वाली संस्थाओं, अनुसंधानकर्त्ताओं, जैविक समूहों, निवेश कर्त्ताओं, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं, नीति निर्धारकों के लिए यह एक मंच का भूमिका निभायेगा। वैश्विक जैविक भारत-2024 के अवसर पर 30 से अधिक देशों ने 500 से अधिक प्रदर्शनीयां लगाई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे नवचार, विचारों और भागीदारी को बढावा मिलेगा।
ग्लोबल बायो इंडिया-2024 जैव प्रौद्योगिकी से संलग्न संस्थाओं और विद्वानों का एक ऐसा विशाल अंतर्राष्ट्रीय समूह है जिसमें भारत की जैविक प्रौद्योगिक विकास और संभावनाओं को विश्व के समक्ष
प्रस्तुत किया गया है।
3 घंटे पहले
52
5 घंटे पहले
48
4 घंटे पहले
45
3 घंटे पहले
39
3 घंटे पहले
35
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 7th Jun 2026