Feedback
वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप यादव का सफर अचानक खत्म हो गया. तेज प्रताप को कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से बीच में ही शो छोड़ना पड़ा. शो से विदा लेते हुए तेजू भैया इमोशनल होते दिखे. उनके जाने पर स्वरा भास्कर और इरीना रुदाकोवा भी रो पड़ीं.
तेज प्रताप ने छोड़ा राइए एंड फॉल
तेज प्रताप ने शो से विदा लेते हुए कहा- मेरी कुछ मजबूरियों की वजह से मुझे यहां से जाना पड़ेगा. राइज एंड फॉल में आने पर हमें लगा था कि नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा. मुझे यहां सभी लोगों ने प्यार दिया. दो हफ्ते शो में रहा. मैं स्वरा भास्कर को अपनी बहन मानता हूं.
विदेशी इरीना संग रिश्ते पर क्या बोले तेज प्रताप?
तेज प्रताप के शो से बाहर निकलने पर इरीना रुदाकोवा रो पड़ीं. दरअसल, उनका शो में तेज प्रताप संग खास बॉन्ड देखने को मिला था. दोनों एक दूसरे संग शो में फ्लर्ट करते हुए भी दिखाई देते थे. तेज प्रताप और इरीना को लोग लिंक करने लगे थे. अब तेजू भैया ने शो से निकलने के बाद इरीना संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.
समाचार एजेंसी संग बातचीत में तेज प्रताप ने विदेशी इरीना संग क्लोजनेस पर कहा- शो में इरीना जी से मेरी अच्छी दोस्ती रही. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं उनसे प्यार करने के लिए वहां गया था. इस तरह का माहौल ना बनाया जाए, क्योंकि वहां सभी लोगों से मेरी जान-पहचान रही है.
A post shared by Harsh Verma (@ad.edits9)
तेज प्रताप आगे बोले- दोस्त के तौर पर हम लोग बातें करते थे. इसमें स्पेशल क्या है? नॉर्मल लोग भी दोस्त बनते हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि उनसे हम दोस्ती कर रहे हैं, तो उनसे प्यार ही कर लेंगे और उन्हें गुलाब दे देंगे. अभी मेरा पहला केस खत्म नहीं हुआ. हम दूसरे केस में लग जाएंगे क्या?’
‘मैं वहां तंग आ गया था. मैंने सभी लोगों से कहा था कि मैं जा रहा हूं. मैंने इरीना को भी कहा था कि मैं अब यहां नहीं रहूंगा…मैं छोड़कर जा रहा हूं, तो इरीना बोलीं कि आप जाओगे तो मैं मर जाऊंगी. मैंने सोचा ये क्या बात कर रही हैं कि मर जाऊंगी. बाद में मुझे ये चीज थोड़ी अटपटी लगी. मुझे लगा कि ये ऐसी बातें क्यों कर रही हैं. हम लोग अच्छे दोस्त हैं. हमारी सभी से अच्छी दोस्ती है. लेकिन ये विदेशी मैडम ज्यादा ही क्लोज होना चाह रही है. हमारे लिए तो सभी लोग दोस्त हैं.’
तेज प्रताप यादव ने ये साफ कर दिया है कि उनके दिल में विदेशी हसीना इरीना के लिए प्यार वाली फीलिंग्स नहीं हैं. वो इरीना को सिर्फ अपना दोस्त ही मानते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू