Uttarakhand news hindi: देहरादून LPG EKYC ना कराने पर 1 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक – Devbhoomi Darshan

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news hindi: देहरादून LPG EKYC ना कराने पर 1 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक
By

1 min read
Uttarakhand LPG E-KYC : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, कि गैस कनेक्शन की ई- केवाईसी न करने पर 1 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन तेल कंपनियों ने ब्लॉक कर दिए हैं। बताते चलें 30 सितंबर की समय सीमा समाप्त होने के बाद इस कार्यवाही के साथ उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग भी निलंबित कर दी गई है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परेशानी से निपटने के लिए ई केवाईसी पूरी करने के बाद ही कनेक्शन पुन : बहाल हो सकेगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: जोशीमठ में गौशाला में घुसा भालू, गाय को बचाने पहुंचे परिवार पर किया हमला
बता दें देहरादून जिले में ईकेवाईसी नहीं करने वाले एक लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन तेल कंपनियों ने ब्लॉक कर दिए हैं। गौर हो घरेलू गैस कनेक्शन का आधार आधारित ई केवाईसी सत्यापन कई महीनों से चल रहा था। इसके लिए तेल कंपनियों ने समय सीमा भी बढाई लेकिन इसके बावजूद एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी नहीं की। ऐसे में निर्धारित समय सीमा गुजरते ही ऐसे कनेक्शन स्वत ब्लॉक कर दिये गये है। कार्रवाई की जद में वो उपभोक्ता भी आए हैं जिन्होंने गैस की बुकिंग करा रखी थी।
गैस बुकिंग निलंबित होने के कारण अब उन्हें पहले सत्यापन करना होगा। देहरादून में 70 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 8.7 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है, ऐसे में एक लाख से अधिक कनेक्शन का ब्लॉक होना बड़ी संख्या में परिवारों की रसोई के आपूर्ति से जुड़ा मामला बन गया।
यह भी पढ़े :Haridwar news : हरिद्वार में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का शिकंजा, महिला ASI की गिरफ्तारी
यदि उपभोक्ता की ई केवाईसी पूरी ना होने पर गैस कनेक्शन ब्लॉक हुआ है तो वह दोबारा खुल सकता है। गैस कनेक्शन खुलवाने के लिए उपभोक्ता संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से सत्यापन कर सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मियों की बायोमेट्रिक मशीन या फेस स्कैन के माध्यम से भी ईकेवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता आधार कार्ड गैस पासबुक और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर समेत जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित एजेंसी में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Related articles
1 min read Dehradun breaking news : UK07 राइडर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर थाने में एक और केस…
1 min read Almora breaking news : पैंसिया इंटर कॉलेज में युवक के हंगामे से मचा हड़कंप, हथियार दिखाने का…
1 min read KBC news today : KBC के मंच पर छाई उत्तराखंड की संस्कृति, देहरादून के लोकेंद्र सोनी ने…
1 min read Anurag dobhal News Today: यूके 07 राइडर ,बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल की बढ़ी मुसीबतें, जेल में…
1 min read Uttarakhand weather news today : उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश और…
1 min read Dehradun news hindi : चकराता के दो गांवों का बड़ा फैसला: शादियों में शराब और फास्ट फूड…
Government & private jobs in Uttarakhand
19,900 रुपये से 63,200 रुपये
1 min read IBPS RRB Recruitment 2026: ग्रामीण बैंकों में निकली 13,706 पदों की बड़ी भर्ती, 12 सितंबर…
₹9,300, ₹5,250
44,900-रू0 1,42,400
Dehradun breaking news : UK07 राइडर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर थाने में एक और केस दर्ज; घर में…
Almora breaking news : पैंसिया इंटर कॉलेज में युवक के हंगामे से मचा हड़कंप, हथियार दिखाने का आरोप Almora breaking…
KBC news today : KBC के मंच पर छाई उत्तराखंड की संस्कृति, देहरादून के लोकेंद्र सोनी ने अमिताभ बच्चन को…
Anurag dobhal News Today: यूके 07 राइडर ,बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल की बढ़ी मुसीबतें, जेल में ही रहेंगे यूट्यूबर…
Uttarakhand weather news today : उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…
Dehradun news hindi : चकराता के दो गांवों का बड़ा फैसला: शादियों में शराब और फास्ट फूड पर रोक, नियम…
Devbhoomi Darshan: देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी प्रकाशित करता है।
Copyright © 2017-2025 All Right Reserved Devbhoomidarshan17.com

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News