जैथारी| विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर प्रतापगढ़ में व्यसनमुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसके चलते मुख्य वक्ता वन रक्षक और पूर्व छात्र रितिक पटेल मौजुद रहे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम राठौर ने भ
वक्ताओं ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय बनाता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही राष्ट्र सेवा संभव है। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से बच्चों को व्यसन जैसी बुराइयों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में आचार्य परिवार और विद्यार्थियों ने तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान से दूर रहने का संकल्प लिया। व्यसनमुक्त जीवन जीने की शपथ ली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.