हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस नगर द्वारा परिषद के 78वें स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाते हुए शनिवार को बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में युवा प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन राशी वार्ष्णेय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश वशिष्ठ जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78 वर्षों से राष्ट्रवादी छात्र शक्ति को संगठित कर शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य किए हैं।
युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य विद्या प्रतीक बर्टक्के ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप अभाविप ब्रज प्रांत के प्रान्त सह मंत्री पुनीत कश्यप रहे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है। कार्यक्रम के अंत में नगर उपाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर राजकुमार ने कहा कि अभाविप छात्रों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। नगर सह मंत्री श्याम गौतम ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा, जिला छात्रा प्रमुख चंचल कुशवाहा, नगर मीडिया संयोजक हरि गोपाल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play