Shamli News: शामली। शहर के नवीन मंडी परिसर में सवेरे दौड मार रही युवतियों को इंजेक्शन लगा रहे युवक को देख लोगों ने हंगामा किया। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस से की गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हंगामा कर रहे लोगों ने युवक पर नशे के इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। शहर के वेद विहार निवासी सहेन्द्र पुत्र ईश्वर सिंह शनिवार सवेरे टहलने के लिए नवीन मंडी जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सवेरे दौड लगाने वाली युवतियों को एक युवक कुछ युवतियों को अकेले में ले जाकर इंजेक्शन लगा रहा था।
जिसके बाद सहेन्द्र ने हंगामा करते हुए युवक पर नशे का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों की भीड भी मौके पर एकत्रित हो गई, जिन्होने युवक को मौके से दबोच लिया। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। जिसने बताया कि युवती को दर्द हो रहा था, जिसकी शिकायत करने पर उसने उसको दर्द का इंजेक्शन दिया है। हालाकि युवक खुद को कोच होने का दावा भी कर रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और थाने ले आई, जहां युवती के परिजनों को भी बुलाया। जिनके द्वारा पुलिस को शिकायत न किए जाने पर सहेन्द्र ने लिखित तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस ने युवक का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play