Shamli News: सड़क हादसों में मजदूर की मौत, तीन घायल – Hindustan

Shamli News: कैराना। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार प्रात: करीब दस बजे गांव मामौर निवासी 21 वर्षीय सुफियान अपने साथी गांव के ही सौरभ के साथ बाइक द्वारा हरियाणा के पानीपत के निंबरी में कंबल फैक्ट्री में मजदूरी के लिए जा रहा था। पानीपत रोड पर मवी-हैदरपुर फ्लाईओवर के पास दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई, जिस कारण वे दोनों घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सुफियान को मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ का उपचार किया गया। मजदूर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुफियान चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बहनें भी हैं। पिता नूरमोहम्मद भी मजदूरी करते हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरे हादसे में झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन निवासी नदीम व आमवाली निवासी सुमित सनौली फैक्ट्री जा रहे थे। गांव पंजीठ के पास पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News