विद्यालय प्रबंध समिति का गठन होगा, विधायक बनेंगे अध्यक्ष – Live Hindustan

डीईओ ने सभी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जारी किया निर्देश समिति गठन से विद्यालय संचालन, विकास योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन में बढ़ेगी पारदर्शिता (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सभी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
डीईओ राजन कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र प्रबंध समिति का गठन कराने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष संबंधित क्षेत्र के विधायक होंगे। इसलिए समिति का गठन विधायक की अध्यक्षता में ही किया जाएगा।
डीईओ ने कहा है कि समिति के गठन के बाद विद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं और वित्तीय गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित होगी। साथ ही विद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में जनप्रतिनिधियों एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता बढ़ेगी। इससे शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने में सहायता मिलेगी। विद्यालय प्रबंध समिति के गठन के बाद विद्यालय विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा नियमित रूप से होगी। भवन निर्माण, मरम्मत, पेयजल, शौचालय, खेल सामग्री, प्रयोगशाला एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं पर होने वाले खर्च की निगरानी समिति द्वारा की जाएगी। इससे सरकारी राशि के उपयोग में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
शिक्षकों के लिए भी यह समिति काफी उपयोगी साबित होगी। विद्यालय की समस्याओं, संसाधनों की कमी, शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन और छात्रों की उपस्थिति से जुड़े मुद्दों को समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा। जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना बढ़ेगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय और समाज के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करेगी। इससे अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News