—विज्ञापन—
Breaking New s in Hindi: नमस्कार, आज रविवार 17 नवंबर का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी से जुड़ी है। पीएम मोदी नाइजीरिया के दौरे पर हैं। वे अबुजा में राष्ट्रपति टिनूबू से मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र चुनाव 2024 को लेकर आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर में दर्शन करेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं कल झांसी के गर्वमेंट मेडिकल काॅलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में आग लगने से 10 नवजातों की मौत हुई थी। 39 बच्चों को बचाया गया था, जबकि 8 बच्चों की जानकारी नहीं है। शनिवार को जांच के लिए आईबी की टीम मेडिकल काॅलेज पहुंची। वहीं आज दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे News24 के साथ…
सीबीआई ने विशाखापत्तनम में ईस्ट-कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन के डीआरएम सौरभ प्रसाद और दो कंपनी मालिकों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीआरएम पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई और पुणे की दो कंपनियों पर लगे 3 करोड़ 17 लाख रुपये के जुर्माने को कम करने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत ली।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने X पर एक पोस्ट कर कहा कि मणिपुर से आ रही खबरें दिल दहलाने वाली हैं। डेढ़ साल से एक राज्य धधक रहा है। लगातार हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं। घर जलाए जा रहे हैं। महिलाएं और बच्चे हिंसा का शिकार हो रहे हैं। विधायकों, मंत्रियों और खुद मुख्यमंत्री के घर पर हमले हो रहे हैं। भाजपा के ही कई विधायक उनके मुख्यमंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ‘वॉर रुकवाने’ और विश्व भर के लिए शांतिदूत बनने का प्रोपेगैंडा चलवाते हैं, लेकिन अपने ही देश के एक हिस्से में डेढ़ साल से शांति स्थापित करने में पूरी तरह नाकाम हैं। वे दुनिया घूम रहे हैं, दर्जनों रैलियां कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर की तरफ देखने की भी फुर्सत नहीं?
आतिशी सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने आज आम आदमी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व बीजेपी विधायक अनिल झा को पार्टी में शामिल कराया।
कैलाश गहलोत के इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। ऐसे में अब सभी की नजरें इस प्रेस वार्ता पर टिकी हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर लगी भीषण आग लग गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल सुरक्षाकर्मी आग लगने के कारणों की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार आग मेट्रो स्टेशन के पास बने फूड कोर्ट की दुकान में लगी थी। आग लगने के बाद मेट्रो का संचालन रुकवाया गया। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बांका में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास किया है। अब तक 3 की मौत,दो लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर पंचायत के बलुआ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। स्थिति बिगड़ने पर सभी को इलाज के लिए ढाई बजे रात में रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज का महाराष्ट्र दौरा रद्द। शाह की नागपुर और वर्धा में कुल चार सभा होनी थी। अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना। हालांकि दौरा रद्द होने की वजह पता नही चल पाई हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा आपकी डबल इंजन की सरकार में ना तो मणिपुर सेफ हैं और ना ही सुरक्षित है। मई 2023 से ही राज्य बढ़ती हिसा, अकल्पनीय दर्ज और विभाजन से गुजर रहा है। लोगों का भविष्य नष्ट कर दिया है।
क्राइम ब्रांच ग्रामीण अमरावती के इंस्पेक्टर किरण वानखड़े ने बताया कि, कल दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बुंदिले के पक्ष में प्रचार करने भाजपा नेता नवनीत राणा खल्लार गांव आए थे। रैली के दौरान दो समूहों के बीच विवाद हो गया। हमने नवनीत राणा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में पुलिस चौकी स्थापित की गई है। हम नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। आगे की जांच जारी है।
#watch | Amravati: Inspector Crime Branch Rural Amravati, Kiran Wankhade says, "BJP leader Navneet Rana came to Khallar village yesterday, to campaign for the BJP candidate from the Daryapur Assembly constituency, Ramesh Bundile…During the rally, a dispute broke out between two… pic.twitter.com/RCrVQI2PQz
— ANI (@ANI) November 17, 2024

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “संवैधानिक पदों का अपमान करना राहुल गांधी की पहचान बन गई है। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी किस स्तर पर हैं। कांग्रेस ने ओबीसी समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ 125 से ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। सवाल यह उठता है कि बीजेपी पर हमला करते-करते वह (राहुल गांधी) राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी नहीं बख्श रहे हैं, क्या उन्हें उन देशों के नेताओं पर टिप्पणी करना शोभा देता है जो हमारे मित्र हैं?
#watch | Delhi: On the statement of Congress MP and Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi, BJP leader Shehzad Poonawala says, "Insulting constitutional posts has become Rahul Gandhi's identity… This shows the level at which Rahul Gandhi is. Congress has used more than 125… pic.twitter.com/usaSy6YPSv

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस और एजेंसियां सतर्क हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही नकदी, सोने और अन्य संपत्तियों पर नजर रखी जा रही है। मुंबई में शनिवार को पुलिस ने 80 करोड़ की चांदी जब्त की थी, वहीं आज नागपुर में 14 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त किया गया है।
मुंबई स्थित रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर शनिवार सुबह 10 बजे एक शख्स ने फोन कर धमकी दी है। फोन पर शख्स ने कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है और पीछे का रास्ता बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रिजर्व बैंक के सुरक्षा गार्ड द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस को शक है कि किसी ने यह शरारती हरकत की है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इससे पहले दिन में शुरू हुई मुठभेड़ रात में थम गई। इसके बाद एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। जवान अभी भी नक्सलियों को घेरे हुए हैं। बड़ी संख्या में जवानों ने इलाके को घेर कर रखा है।
हरियाणा: करनाल में धुंध की मोटी परत छाई, जिससे दृश्यता न्यूनतम हो गई। CPCB के अनुसार करनाल का AQI 204 है, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है।
#watch | Haryana: A thick layer of smog engulfs Karnal resulting in minimum visibility. The AQI of Karnal is 204 categorised as 'poor' as per CPCB. pic.twitter.com/aYCRA39Kn3
— ANI (@ANI) November 17, 2024
#watch | Haryana: A thick layer of smog engulfs Karnal resulting in minimum visibility. The AQI of Karnal is 204 categorised as 'poor' as per CPCB. pic.twitter.com/aYCRA39Kn3
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह के समय धुंध की चादर छाई रहती है, क्योंकि कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है।
#watch | Delhi continues to be covered in a blanket of smog in the mornings as the Air Quality Index (AQI) continues to be in 'Severe' category in several areas as per the Central Pollution Control Board (CPCB).(Visuals from New Delhi Railway Station) pic.twitter.com/IzUSX5SlpH

अमरावती में पूर्व सांसद नवनीत राणा की सभा के दौरान शनिवार रात को बवाल हो गया। जब सभा को संबोधित करने गई पूर्व सांसद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके मंच पर कुर्सियां फेंकी गईं। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंच से हटा दिया, इसके बाद नवनीत राणा भाषण पूरा किए बिना ही लौट गई।
दिल्ली: प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना रहने के कारण राजधानी दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है।
#watch | Delhi: A layer of smog envelops the capital city as pollution levels continue to remain high.(Drone visuals from AIIMS shot at 7.10 am) pic.twitter.com/T9mf7IKFqQ
— ANI (@ANI) November 17, 2024
#watch | Delhi: A layer of smog envelops the capital city as pollution levels continue to remain high.(Drone visuals from AIIMS shot at 7.10 am) pic.twitter.com/T9mf7IKFqQ
नाइजीरिया के अबुजा में एक अनोखा स्वागत – प्रधानमंत्री को अबुजा के ‘शहर की चाबी’ भेंट की गई। यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। नाइजीरिया में मराठी समुदाय द्वारा मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। प्रधानमंत्री के सामने पारंपरिक लावणी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
#watch | A unique welcome in Abuja, Nigeria – PM presented with the ‘Key to the City’ of Abuja. The key symbolises the trust and honour bestowed on PM by the people of Nigeria. PM was thanked by the Marathi community in Nigeria for according classical language status to Marathi.… pic.twitter.com/k4Kr7zDKz7

आज 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले भगवान बदरीनाथ का फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही चारधाम यात्रा समाप्त हो जाएगी।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in