Parliament Winter Session Live: 14 दिन तक तकरार के बाद लोकसभा में आज संविधान पर बहस, राज्यसभा में पेश होंगे कई – ABP न्यूज़

Parliament Winter Session Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र का आज (13 दिसंबर 2024) 15वां दिन है. आज संसद के दोनों सदनों में सप्ताह भर से चल रहा गतिरोध खतम होने की संभावना है. दरअसल, केंद्र और विपक्ष आज संविधान पर विशेष बहस के लिए तैयार हैं.
बता दें कि इससे पहले संसद के 12-13 दिन पहले कांग्रेस की ओर से अडानी विवाद पर गहन चर्चा पर जोर देने और फिर बीजेपी की तरफ से जॉर्ज सोरोस के साथ सोनिया गांधी के कथित संबंधों को लेकर किए हंगामे के कारण बेकार चले गए. फिलहाल आज और कल लोकसभा में संविधान पर बहस होगी, जबकि सोमवार और मंगलवार को राज्यसभा में.
क्यों हो रही संविदान पर बहस?
संविधान को अपनाए जाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आज संविधान पर बहस होनी है. संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन 2015 से 26 नवंबर को हर साल भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. संविधान सभा, जो भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली संस्था है, ने 9 दिसंबर, 1946 को अपना पहला सत्र आयोजित किया, जिसमें 207 सदस्यों ने भाग लिया. शुरुआत में, सभा में 389 सदस्य थे, लेकिन स्वतंत्रता और भारत के विभाजन के बाद, सदस्यों की संख्या घटकर 299 रह गई थी. संविधान का मसौदा तैयार करने में सभा को तीन साल से ज़्यादा का समय लगा, जिसमें सिर्फ़ मसौदे की विषय-वस्तु पर विचार करने में 114 दिन से ज़्यादा का समय लगा.
लोकसभा में कौन करेगा शुरुआत?
लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत बीजेपी के सीनियर नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, वहीं राज्यसभा में बहस की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इन सबसे अलग विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी के सबसे पहले बोलने यानी विपक्ष के खेमे से सबसे पहले बहस करने की संभावना है. सांसद चुने जाने के बाद प्रियंका का यह संसद में पहला भाषण होगा.
ये विधेयक होंगे पेश
वहीं दूसरी तरफ संसद के उच्च सदन राज्यसभा में आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कर्मचारियों के अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2023, डीपफेक रोकथाम और अपराधीकरण विधेयक, 2023, संविधान (संशोधन) विधेयक, 2024 (अनुच्छेद 368 का संशोधन), विशेष विवाह (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया जाएगा.
कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस नेताओं पर निशिकांत दुबे की अपमानजनक टिप्पणियों को हटाने का आग्रह किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने 2001 संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा, “उनका बलिदान हमारे राष्ट्र को सदैव प्रेरित करेगा.”
आप सांसद संजय सिंह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव रखा.
लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू. अमरोहा से बीजेपी सांसद कंवर सिंह तंवर ने टीबी उन्मूलन को लेकर पूछा सवाल.
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू. लोकसभा में स्पीकर ने संसद हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News