बिहार में प्रोटेस्ट के स्वैग के बाद अब जिला-जिला एक्शन… 350 गिरफ्तार, 1500 से ज्यादा रडार पर – Aaj Tak News

Feedback
नीट प्रदर्शन को लेकर बंद के दौरान शनिवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बिहार पुलिस ने राज्यभर में उपद्रवियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान तेज कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई संदिग्धों की तस्वीरें भी जारी की हैं और लोगों से उनकी पहचान में सहयोग करने की अपील की है.
पुलिस के अनुसार रविवार को पटना समेत पांच जिलों में अभियान चलाकर 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया. सबसे अधिक कार्रवाई राजधानी पटना में हुई, जहां 258 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं सारण जिले में पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. इनमें से 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं सासाराम में हिंसा में शामिल 35 लोगों की पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की रडार पर कुल 1500 से ज्यादा उपद्रवी हैं.
वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की मदद से हो रही उपद्रवियों की पहचान
सीतामढ़ी में पुलिस ने 159 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. अब तक यहां 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. किशनगंज जिले के बहादुरगंज में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर 22 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. उधर भागलपुर में हिंसा के मामले में 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अब तक 41 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पूर्णिया में 27 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं लखीसराय में एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 19 अन्य संदिग्धों की तस्वीरें पहचान के लिए जारी की गई हैं.
बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि जारी की गई तस्वीरों में किसी संदिग्ध की पहचान हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें.
विरोध प्रदर्शन के दौरान ही हुई थी तेज प्रताप की गिरफ्तारी
बिहार बंद के दौरान छात्रों के प्रदर्शन करने तेज प्रताप यादव भी पहुंचे थे. जिसके बाद उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हिरासत में लिए जाने के बाद तेज प्रताप ने कहा था कि वह युवाओं के लिए मर-मिटने को तैयार हैं. हालांकि हिरासत में लिए जाने के कुछ ही देर बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. तेज प्रताप के समर्थकों का आरोप है कि उनकी गिरफ्तारी प्रदर्शन के दौरान नहीं, बल्कि मॉल में शॉपिंग के दौरान हुई. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News