'पहचाना मुझे… मैं तुम्हारे शौहर की पहली पत्नी हूं' कानपुर में वलीमा के स्टेज पर पहुंची सहाना तो दूल्हा आसिफ हुआ फरार, नई दुल्हन सन्न! – Aaj Tak News

Feedback
कानपुर के चकेरी स्थित चौधरी मैरिज लॉन में शुक्रवार की रात चमनगंज की रहने वाली सहाना ने अपने पति आसिफ मोहम्मद के दूसरी शादी के वलीमा कार्यक्रम में पुलिस के साथ पहुंचकर हंगामा काट दिया. आसिफ ने 2022 में लव मैरिज करने और तलाक न होने के बावजूद बिना बताए दूसरा निकाह कर लिया था. पड़ोसी से जानकारी मिलने पर सहाना ने मौके पर पहुंचकर स्टेज पर बैठी दूसरी पत्नी से बात की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी दूल्हे को चौकी लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फेसबुक पर प्यार और धूमधाम से हुआ था वलीमा
आसिफ मोहम्मद इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता है. उसने 2022 में फेसबुक के जरिए सहाना हसन से दोस्ती के बाद परिवार की इजाजत से लव मैरिज की थी. दोनों परिवारों ने धूमधाम से वलीमा आयोजित किया था. हालांकि, 2024 में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
अदालत में मुकदमा और अचानक मिली दूसरी शादी की खबर
विवाद के बाद सहाना ने आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके जवाब में आसिफ ने अदालत में विदाई का दावा किया. यह मामला अदालत में चल ही रहा था कि आसिफ के पड़ोसी ने सहाना को 24 तारीख को चकेरी में होने वाले दूसरे निकाह के वलीमा की जानकारी दी.
स्टेज पर दूसरी पत्नी को पहली पत्नी ने दिया अल्टीमेटम
सहाना पुलिस लेकर वलीमा में पहुंची तो आसिफ किनारे हो गया. सहाना ने स्टेज पर बैठी दूसरी पत्नी का वीडियो बनाते हुए कहा, “मुझे जानती हो, मैं पहली पत्नी हूं, मेरा तलाक नहीं हुआ है, छोडूंगी नहीं.” इसके बाद पुलिस आसिफ को पूछताछ के लिए चौकी ले आई.
पुलिस की जांच जारी, चमनगंज थाने भेजी गई फाइल
सहाना ने आरोप लगाया कि प्रताड़ना और विदाई का केस चलने के बावजूद दूसरी शादी करना अपराध है. एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि बिना तलाक दूसरी शादी के आरोपों की जांच की जा रही है. मामला चमनगंज इलाके का होने के कारण महिला को वहां रिपोर्ट लगाने भेजा गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News