शाहजहांपुर। स्वामी शुक्देवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार यादव ने स्वयंसेवकों से समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति, महिला सशक्तीकरण और जन-जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। आयोजक एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने एनएसएस की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। नवनियुक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा सक्सेना और दुर्ग विजय ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play