बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का कैंपस शुक्रवार को खेलमय हो गया। पं. दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया, जीतेगा भारत थीम पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान शुरू हुआ। 28 से 30 अगस्त तक चलने वाले आयोजन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी खेल के मैदान में उतर रहे हैं। राज्यपाल/कुलाधिपति के निर्देश और भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का संदेश एक घंटा खेल के मैदान में है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार को रोज कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।
पहले दिन बैडमिंटन और योग की गतिविधियां हुईं। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैदान पर प्रतिभागियों में जोश और खेल भावना साफ नजर आई।आगामी दो दिनों में बैडमिंटन के साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न विभागों को अधिक से अधिक प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया है। खेल सचिव प्रो. एसएस बेदी ने कहा कि खेलो इंडिया, बढ़ेगा इंडिया स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त युवा पीढ़ी बनाने का संकल्प है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने आयोजन में स्पोर्ट्स कमेटी और प्रशिक्षकों के सहयोग के लिए आभार जताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play