चिड़ावा में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एमआई इंद्रधनुष और कलमवीर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार देर शाम किया गया। डॉक्टर कुसुम लता हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में दो प्रमुख साहित्यकारों का विशेष सम्मान कि
आलमपुरा के प्रसिद्ध शिक्षक और कवि मदन सिंह बारहट तथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओज कवि एवं वास्तु विज्ञ आचार्य नगेंद्र शर्मा ‘निकुंज’ को माला, तिलक, साफा, श्रीफल और शॉल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्याम जांगिड़ ने कहा कि हिंदी एक विशाल हृदय वाली भाषा है, जो न केवल उत्तर भारत में बल्कि समूचे देश में बोली और लिखी जाती है। उन्होंने विदेशों में बढ़ती हिंदी की लोकप्रियता को गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम में विनोद शर्मा, गुलजारीलाल जांगिड़, जयसिंह, राजेश कमल, प्रिंसिपल संतोष कुमार ‘अंगद’ सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए 10 जरूरतमंद लोगों को गरम वस्त्र वितरित किए गए।
डॉ. एल.के. शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि डॉ. कुसुम लता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नाहर सिंह, रेखा सिंह, सुशील कुमार समेत कई साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.