विश्व हिंदी परिषद प्रांतीय इकाई का विस्तार, अनिता अध्यक्ष नियुक्त हुईं – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर
विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई ने संगठन का विस्तार किया। जशपुर जिले की वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षिका, समाजसेविका अनिता गुप्ता को सर्वसम्मति से जशपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। परिषद का उद्देश्य हिंदी को सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं मानना है। परिषद हिंदी को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता, सामाजिक समरसता का मजबूत आधार मानती है। परिषद नई पीढ़ी में भारतीय मूल्यों के संवर्धन पर काम कर रही है। शोधपरक साहित्य के विकास पर काम कर रही है। हिंदी के जरिए भाषाई एकता, सांस्कृतिक एकता मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
यह संगठनात्मक विस्तार राष्ट्रीय, प्रांतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुआ। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विपिन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में संगठन का विस्तार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक विनय कुमार पाठक के बौद्धिक मार्गदर्शन में काम चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष संगीता बनाफ़र के सक्रिय नेतृत्व में परिषद साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में काम कर रही है। सरगुजा संभाग में संभागीय संयोजक सपन सिन्हा के मार्गदर्शन से गतिविधियों को नई गति मिली है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने दायित्व के लिए परिषद के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
इसलिए बनाई गईं अध्यक्ष अनिता गुप्ता जशपुर की साहित्यकार हैं। वे पिछले तीन दशकों से साहित्य-सृजन, लेखन में सक्रिय हैं। वर्ष 2016 में उनका काव्य संग्रह सजल प्रकाशित हुआ। वर्ष 2023 में दोहा संग्रह प्रेम-पवन आया। वर्ष 2024 में कहानी संग्रह ओ पगली प्रकाशित हुआ। इन पुस्तकों को पाठकों की सराहना मिली। परिषद ने उनके साहित्यिक योगदान, हिंदी के प्रति समर्पण, सामाजिक सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी। साहित्यकारों, परिषद के पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में जशपुर में हिंदी भाषा, साहित्य, सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। नई गति मिलेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News