विषखोपड़ा ने महिला के पैर पर काटा, हालत हो गई गंभीर; डॉक्टरों ने बताया अब क्या होगा? – News24 Hindi

Vishkhopada Bit Woman: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमूमन शांत रहने वाले जीव विषखोपड़ा ने एक महिला को काट लिया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई है। परिवार वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। हालांकि डॉक्टरों ने विषखोपड़ा और उसके जहर के बारे में बताया है कि वह कितना खतरनाक है। विषखोपड़ा के हमले की खहर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है।

खेत पर गई थी महिला, विषखोपड़ा ने पैर पर काटा

जानकारी के मुताबिक मामला सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के गांव जानर का है। यहां बिंदु देवी (28) मंगलवार दोपहर को खेतों पर घास काटने के लिए गई थी। घास काटते समय बिंदु के पैर पर किसी ने काट लिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग महिला की ओर भागे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला के पास से विषखोपड़ा को भागते हुए देखा।
यह भी पढ़ेंः नाबालिग पर था चोरी का शक, पहले खंभे से बांधा, फिर की पिटाई; 3 गिरफ्तार
लोगों ने महिला के परिवार वालों को इसके बारे में जानकारी दी। परिवार वालों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि महिला स्थिति गंभीर है। विशेषज्ञों की देखरेख मे महिला का इलाज किया जा रहा है।
सोनभद्र जिला अस्पताल में डॉक्टर संदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि विषखोपड़ा शांत रहने वाला जीव है। वह जल्दी ही किसी पर हमला नहीं करता है। उन्होंने बताया कि विषखोपड़ा तभी हमला करता है जब उसे हद से ज्यादा परेशान किया जाता है। उन्होंने ये भी बताया कि विषखोपड़ा का जहर ज्यादा घातक नहीं होता है, लेकिन इससे शरीर में इंफैक्शन हो सकता है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नरेश कुमार न्यूज 24 वेबसाइट में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले 10 वर्षों से मीडिया क्षेत्र (प्रिंट और डिजिटल) में काम कर रहे हैं। मूलरूप से मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। अलीगढ़ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में अमर उजाला पब्लिकेशन (नोएडा) से की। इसके बाद हिन्दुस्तान समाचार पत्र (आगरा) में अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट मीडिया में रहते हुए क्राइम बीट और न्यूज एडिटिंग में काफी लंबे समय तक काम किया।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News