Bareily News: महर्षि विद्या मंदिर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा – livehindustan.com

Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि विद्या मंदिर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रात: फेरी के तहत भव्य तिरंगा यात्रा एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। ‎
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु परंपरा पूजन, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और नागरिक दायित्व का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य आरएल सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि आजादी, सम्मान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
इस दौरान प्राचार्य ने विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी का संदेश भी पढ़कर सुनाया। संदेश में विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया।
समापन पर प्राचार्य ने शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों का आभार जताते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बाद में सभी के बीच मिष्ठान वितरित किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News