भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर दुनियाभर के तमाम नेताओं ने आजादी की शुभकामनाएं दीं. भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने एक्स पर पोस्ट कर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं. उन्होंने कहा कि आज हम भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. भले ही भारत और इजरायल आकार में अलग-अलग हों, लेकिन हमारी प्राचीन विरासत एक समान हैं. हमें इजरायल और भारत की दोस्ती पर गर्व है और हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे.
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर भारत को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि प्रिय मित्रो,स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं. भारत के तय हो चुके विकास-मार्ग पर नज़र डालकर शक नहीं रहता कि आपके सारे सपने पूरे हो जाएंगे. प्रगति की राह पर चलते हुए आप आश्वस्त रहें कि रूस का साथ जैसे 100 साल पहले था, वैसे ही वह आज भी है और कल भी रहेगा. जय हिंद. जय रूस-हिंद की दोस्ती.
Today, we celebrate Bharat’s 🇮🇳Independence Day. Though India and Israel differ in size, we share ancient heritage & national revival.
We are proud of the 🇮🇱+🇮🇳friendship & will continue to strengthen our partnership.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/RXbsbRpAbj
मार्को रूबियो ने क्या कहा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं. रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मजबूत संबंधों से दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ावा मिला है. उन्होंने रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह सहयोग दोनों देशों और हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है.
प्रिय मित्रो,स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ!
भारत के तय हो चुके विकास-मार्ग पर नज़र डालकर शक नहीं रहता कि आपके सारे सपने पूरे हो जाएँगे। प्रगति की राह पर चलते हुए आप आश्वस्त रहें कि रूस का साथ जैसे सौ साल पहले था, वैसे ही वह आज भी है और कल भी रहेगा।
जय हिंद। जय रूस-हिंद की दोस्ती।
सिंगापुर के राष्ट्रपति ने दी बधाई
सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी. शनमुगरत्नम ने भारत की राष्ट्रपति के नाम लिखे पत्र में कहा कि सिंगापुर के लोगों की ओर से मैं भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के खुशी के मौके पर आपको और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं. सिंगापुर और भारत के बीच एक मजबूत और भविष्य को लेकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो लोगों के बीच आपसी करीबी रिश्तों पर आधारित है. हमारा सहयोग कई क्षेत्रों में फैला हुआ है.
बांग्लादेश स्थित भारत के हाई कमीशन में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया. उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि बांग्लादेश में भारतीय सुबह होते ही हमारे तटों पर तिरंगा लहराता है. सूर्यपथ तिरंगा के इस ऐतिहासिक सफर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब भारत-भूटान की है. एक सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक भारतीय तिरंगे को आगे ले जाएं और भारतीयों को हर घर तिरंगा का जोश फैलाने के लिए प्रेरित करें.
ये भी पढ़ें
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी.
संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.