वीएसीएल के डायरेक्टर के खिलाफ 21वीं रिपोर्ट दर्ज – Hindustan

कल्याणपुर , संवाददाता। वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक बृजेन्द्र सिंह चौहान और उनके साथियों पर 21वीं रिपोर्ट दर्ज हुई है। धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में पहले से ही इन लोगों पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 78 वर्षीय पूर्व सैनिक से एक लाख रुपये जमा कराने और अवधि पूरी होने के बाद रकम वापस न करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक कैप्टन मगनानन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2018 में उनके पास के गांव नगला सहोरा निवासी आदेश कुमार ने संपर्क किया था।
आरोप है कि आदेश ने वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी में पांच साल के लिए एक लाख रुपये जमा कराने पर रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर उन्होंने एक लाख रुपये कंपनी में जमा करा दिए। पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने आदेश कुमार से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आदेश हर बार किसी न किसी बहाने से उन्हें टालता रहा। कई बार संपर्क करने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने कंपनी के निदेशक बृजेन्द्र सिंह चौहान से भी संपर्क किया। आरोप है कि वहां से भी उन्हें जमा रकम वापस नहीं की गई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News