वीर सावरकर स्टेडियम को ब्लास्ट करने का एडिटेड वीडियो किया पोस्ट, फैली सनसनी, पुलिस ने युवक के खिलाफ लिया एक्शन – आज तक

Feedback
सोशल मीडिया अब मेल-मिलाप से ज्यादा विवाद का मंच बनता जा रहा है. इसी की एक बानगी मध्य प्रदेश के श्योपुर में देखने को मिली, जहां शहर का एक युवक स्टेडियम ब्लास्ट करने का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर मुश्किल में पड़ गया. वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सनसनी फैल गई और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने इसे विध्वंसक मानसिकता करार देते हुए एफआईआर और उसकी गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी. बाद में देर रात पुलिस ने अरमान नामक युवक को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.
दरअसल, रविवार की दोपहर बाद अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के मुख्य गेट के पास एक युवक काले कुर्ते-पजामे में खड़ा नजर आता है और स्टेडियम की ओर बायां हाथ उठाकर रिवॉल्वर चलाने जैसी हरकत करता है. इसके बाद वीडियो एडिटेड होता है, जिसमें स्टेडियम में ब्लास्ट होता नजर आता है. देखें Video:- 
यह वीडियो वायरल होने पर लोग भड़क उठे. सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
बजरंग दल पदाधिकारी कुलदीप सिंह सिसोदिया का कहना है कि स्टेडियम ब्लास्ट की एडिटेड रील बनाने वाले युवक की मानसिकता ‘आतंकवादी’ जैसी प्रतीत होती है. इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है. स्टेडियम सांस्कृतिक धरोहर है.
पुलिस ने देर रात एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्योपुर जिले में स्थापित वीर सावरकर स्टेडियम को विस्फोट से उड़ाए जाने का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से तैयार वीडियो वायरल किया गया. 
पुलिस के संज्ञान में आने पर वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर वायरलकर्ता मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद सिद्दीक (20) निवासीको त्वरित कार्रवाई कर थाना कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया गया. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.
इस संबंध में कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत ने aajtak को फोन पर बताया कि इस तरह का वीडियो प्राप्त हुआ है. इसकी आईडी जांच की गई. युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News