Aaj ka Vrishabh Rashifal Taurus Horoscope Today 18 April 2026, वृषभ राशिफल 18 अप्रैल: आज के दिन आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। चंद्रमा वृषभ राशि में है और इस वजह से आज आपको खाने से लेकर आराम, खुद की देखभाल करना अहम लगेगा। आप लंबे समय से इस चीज को टालते आ रहे हैं। ऐसे में आज आपको चीजें सही से समझ आएंगी। आज आपको सही से समझ आएगा कि अपनी जरूरतों को बार-बार टालना सही नहीं है। जैसे ही आप खुद पर ध्यान देना शुरू करेंगे, सब कुछ सही होता जाएगा। दिन के आखिर में काम बनता जाएगा और आपका मन शांत हो जाएगा।
अगर आज रिश्तों में चुप्पी रखेंगे तो आपको थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। अगर आप रिश्ते में हैं तो हो सकता है आप दोनों एक-दूसरे से उम्मीद तो रखते हों लेकिन किसी ना किसी वजह के चलते खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि प्यार की कमी है। ऐसा हो सकता है कि आप अपनी बात साफ तरीके से कह नहीं पा रहे हैं। सिंगल लोगों को आज सिर्फ दिखावा या फिर एक्साइटमेंट ही आकर्षित नहीं करेगा। इन लोगों को ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो शांत होने के साथ-साथ समझदार भी हो और ऐसे इंसान से बात करना भी आसान लगेगा।
काम के मामले में जरूरी है कि आप लक्ष्य से ज्यादा छोटे लेकिन जरूरी काम को ही सही तरीके से पूरा करें। रोजमर्रा के काम में गड़बड़ी होगी तो दिन भर भारी-भारी सा लगेगा। ज्यादा काम से दिक्कत नहीं होगी लेकिन इसका क्रम बिगड़ने पर थोड़ी परेशानी होने की संभावना है। ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखना है। जैसे ही आप जरूरी काम पूरा करने लगेंगे, आपको दिन आसान लगने लगेगा। बिजनेस करने वालों को जल्दबाजी की बजाय भरोसेमंद तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स अपने अधूरे काम को आज पूरा कर लें तो फायदा होगा।
आज के दिन कोई छोटा सा खर्चा होगा जो आपको जरूरी लग सकता है। खासकर कि ये खर्चा आज खाने पर होगा या फिर किसी आराम से जुड़ी चीज पर। ये खर्चा आप इसलिए भी करेंगे कि आपके मन को सुकून मिले। ऐसा खर्चा करना गलत नहीं है। बस आपको ये समझना होगा कि आप सच में अपने जरूरत की चीज खरीद रहें हैं या फिर सिर्फ मन रखने के लिए ही। इसे समझे और इस पर अमल भी करें। आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप जरूरी खर्चे पर ध्यान दें। घर की जरूरत पर ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। सेविंग और निवेश जैसे मामलों में आज जल्दबाजी ना करें। चीजों को थोड़ा समझकर फैसला लेंगे तो आगे चलकर आपको ही फायदा होगा।
आज के दिन वृषभ राशि वालों को थकान महसूस होगी। शरीर में भारीपन सा महसूस हो सकता है। दिन भर सुस्ती छाई रहेगी। ऐसा भी महसूस होगा कि जैसे शरीर में जान ही नहीं है। ऐसे में दिन भर चिड़चिड़ापन हो सकता है। ऐसा नहीं है कि शरीर में कोई बड़ी दिक्कत है, बस आपको आराम की जरूरत है। खुद पर ज्यादा प्रेशर ना डालें। आराम कर लेंगे तो काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। समय पर खाना खाने की कोशिश करें। अपने आसपास माहौल शांत ही रखें। अच्छा खाना खाएंगे और थोड़ा सा आराम कर लेंगे तो आप पहले जैसी ही ऊर्जा महसूस कर पाएंगे।
आज आपके लिए यही सलाह है कि आप अपनी जरूरतों को अब ज्यादा नजरअंदाज ना करें। आपको ये समझना होगा कि जिन चीजों पर अभी ध्यान दिया जाएगा, वहीं आगे चलकर आपके काम भी आएंगी।
वृषभ राशि का लकी नंबर: 2
वृषभ राशि का लकी कलर: क्रीम बेज
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play