Feedback
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में विस्फोटक शतक जड़कर सभी को चौंका दिया था. इस पारी ने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया.
मंगलवार को वो पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरे, यह मुकाबला मुल्लांपुर में हुआ. हालांकि शानदार प्रदर्शन के बाद अक्सर खिलाड़ी बदल जाते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने व्यवहार से अलग ही मिसाल पेश की है.
A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)
राजस्थान रॉयल्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा गया कि टीम होटल पहुंचने पर वैभव का जोरदार स्वागत किया गया. उन्हें फूलों की माला पहनाई गई, लेकिन उन्होंने तुरंत वह माला वहां मौजूद एक छोटे बच्चे को दे दी, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए खड़ा था.
इस छोटे से लेकिन दिल छू लेने वाले जेस्चर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैन्स उनकी सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने के साथ-साथ मैदान के बाहर भी वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले गए मुकाबले में (पंजाब किंग्स का मुकाबला छोड़कर) 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं, और वो रन बनाने के मामले में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू