Written By Aditya
Vaibhav Sooryavanshi को बिहार की टीम ने बनाया कप्तान (Pic Credit-ANI)
Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का आयोजन 14 नवंबर से करने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान करना शुरू कर दिया है. जिसमें बिहार की टीम का नाम भी शामिल है. बिहार की टीम ने 15 साल के भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को अपना कप्तान बना दिया है. सूर्यवंशी पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. बिहार की टीम ने कुल 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जिसमें सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब लगातार बड़ी जिम्मेदारी मिल रही है. हालांकि वैभव सिर्फ 2 मैच ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद वो इंडिया ए के लिए इमर्जिंग एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में सूर्यवंशी अब खुद को कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित करना चाहेंगे. टी-20 फॉर्मेट में वो बिहार के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. इससे पहले उन्हें ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बिहार के ग्रुप में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु भी शामिल है.
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन ने इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा, ‘वैभव ने कम उम्र में ही जबरदस्त टैलेंट, कॉन्फिडेंस और मैच्योरिटी दिखाई है. हमें उम्मीद है कि उनकी लीडरशिप में टीम अच्छा और कॉम्पिटिटिव परफॉर्मेंस देगी.’ हालांकि इस टीम में बिहार के 2 सितारे मंगल माहौर और शाकिब हुसैन नहीं नजर आ रहे हैं. दोनों फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं. हालांकि पहले दो मैचों के बाद उनकी टीम में वापसी हो सकती है.
🚨 CAPTAIN VAIBHAV SOORYAVANSHI ERA BEGINS 🔥 – Sooryavanshi will lead Bihar in the Syed Mushtaq Ali T20I. [Kushan Sarkar] https://t.co/1FfZ6HuI7Z
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, आमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह.
स्टैंडबाय: बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव.
ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड, 3 से 4 खिलाड़ियों का नाम है शामिल
ये भी पढ़ें: IND U19 vs NPL U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी, चौके-छक्के की कर दी बारिश
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301