Jamshedpur News: दूसरी शादी के बाद पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, एएसआई पर केस – Hindustan

Jamshedpur News: पीसीआर में पदस्थापित एएसआई मुन्ना ठाकुर पर दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने और उसके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस मामले में पत्नी सरिता कुमारी ने कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर बिरसानगर थाने में एएसआई मुन्ना ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, सरिता कुमारी (37) बिहार के आरा जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पुलारी गांव की निवासी है। उसने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में मुन्ना ठाकुर ने उससे शादी की थी। शादी के बाद मुन्ना ठाकुर जमशेदपुर आ गया और उससे संपर्क रखना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने सरिता की सुधि नहीं ली।

सरिता का आरोप है कि वह जब जमशेदपुर पहुंची तो मुन्ना ठाकुर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे प्रताड़ित किया। इसके बाद उसने न्याय के लिए कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया। इसी शिकायतवाद के आधार पर बिरसानगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में मुन्ना ठाकुर को आरोपी बनाया गया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News