ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि को वैदिक ज्योतिष में कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। शनि जब किसी राशि पर विशेष प्रभाव डालते हैं तो उसका असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए शनि का प्रभाव हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता। जहां कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वहीं कई लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलता है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक इस समय मेष, मीन और कुंभ राशि के लोगों को कुछ मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों से जुड़े विषयों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि मेष राशि के लिए शनि दशम और एकादश भाव से जुड़े प्रभाव दे सकते हैं। ऐसे में नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। व्यापार करने वाले लोगों को पार्टनरशिप के मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए।
पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति भी बन सकती है। वहीं कुछ पुराने संबंध कमजोर पड़ सकते हैं। हालांकि इसके साथ एक सकारात्मक संकेत भी दिखाई देता है। पुराने संपर्कों की जगह विदेश या दूर-दराज के क्षेत्रों से नए संबंध बनने की संभावना है। आगे चलकर यही नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मीन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव होने के कारण आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना इस समय महत्वपूर्ण रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है।
स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। छोटी-छोटी परेशानियां नजरअंदाज करने के बजाय समय पर ध्यान देना बेहतर होगा। परिवार के भीतर किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि कुंभ राशि के लोगों को निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ लोगों का पैसा किसी पुराने निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में अटक सकता है।
अगर कोई कानूनी या संपत्ति विवाद चल रहा है तो उसमें देरी होने की संभावना भी बनी रह सकती है। ऐसे में बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाना और विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शनि को अक्सर लोग केवल कष्ट देने वाला ग्रह मान लेते हैं, जबकि ज्योतिष में उनकी भूमिका एक न्यायाधीश की मानी गई है। शनि लगभग 30 साल में एक राशि चक्र पूरा करते हैं और इस दौरान व्यक्ति के कर्मों की समीक्षा करते हैं।
इसी वजह से साढ़ेसाती या शनि का प्रभाव हमेशा नकारात्मक नहीं माना जाता। जिन लोगों ने मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ काम किया होता है, उन्हें शनि अच्छे परिणाम भी देते हैं। इसलिए शनि के प्रभाव को डर की नजर से नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सुधार के अवसर के रूप में भी देखा जाता है।
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play