चाईबासा, संवाददाता। उलीडीह तांतनगर प्रखंड अंतर्गत उलीडीह गांव में नक्सली मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान रूमुल सवैयां के शहादत दिवस के अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने शहीद रूमुल सवैयां के परिजनों के साथ उलीडीह स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शेरसिंह बिरुवा ने कहा कि उन्होंने देश और समाज की सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर शहीद रूमुल सवैयां के परिवार के सदस्यों के साथ आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला सचिव ओयबन हेंब्रम, पूर्व मुखिया नटवर लाल बिरुवा, सुखलाल सरदार, छोटा सवैयां, पंकज गोप सहित कापी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play