Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। गोरा लोकनाथपुर में प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निमत भवन का मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण और बीईओ अवनीश कुमार ने उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। नवनिर्मित भवन में बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं सुविधाएं मिलेंगीं। प्रबंध समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल फौजी ने कहा शिक्षा बच्चे का सार्वभौमिक विकास करने के साथ संस्कारित भी करती है। प्रधानाचार्य सर्वेश गंगवार ने अतिथियों का अभार व्यक्त किया। कार्यकम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजयवीर सिंह, एआरपी पूनम गंगवार और अरविंद कुमार, सत्यवीर, नरेश गंगवार, वलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play