शाकिब अल हसन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- क्रिकेट को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया – News24 Hindi

—विज्ञापन—
शाकिब अल हसन फिलहाल बांग्लादेश की नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि वह दुनिया की कई लीग्स में खेलते हुए नजर आते हैं. हाल ही में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने अपना वाम वापस ले लिया था. ऐसे में अब शाकिब ने सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है.  
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसपर बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने चिंता जताई और इसे बड़ा नुकसान भी बताया.
शाकिब ने कहा “मुझे लगता है कि यह एक बड़ा नुकसान था. बांग्लादेश क्रिकेट के लिहाज से यह एक बड़ी चूक थी. एक देश के तौर पर हम अपने खिलाड़ियों को विश्व कप में खेलते देखना पसंद करते हैं. हम क्रिकेट प्रेमी देश हैं. मुझे लगता है कि सरकार का विश्व कप में भाग न लेने का फैसला एक बड़ी भूल थी.
शाकिब ने बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के संबंधों को लेकर कहा “मुझे लगता है हालात सुधरेंगे. बीसीसीआई और बीसीबी के बीच संबंधों को सुधारने के प्रयास किए जाने चाहिए. मेरा मानना ​​है कि अगर बांग्लादेश भारत का दौरा करे या भारत बांग्लादेश का दौरा करे, तो एक-दो सीरीज हो सकती हैं.”
शाकिब ने बांग्लादेश के लिए आखिरी मैच साल 2024 में खेला था. अगस्त 2024 में अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद वह बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. शाकिब इस पार्टी से सांसद भी थे. वे फिलहाल अमेरिका में रहते हैं. शेख हसीन की सरकार गिरने के बाद शाकिब पर कई मामले दर्ज किए गए थे.
शाकिब ने बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट मैच में 4609 रन बनाने के अलावा 246 विकेट लिए हैं. जबकि 247 वनडे मैच में उन्होंने 7570 रन बनाने के अलावा 317 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 129 टी-20 मैच में उन्होंने 2571 रन बनाने के साथ-साथ 149 विकेट लिए हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
झारखंड के हुसैनाबाद से ताल्लुक रखने वाले अलसबा ज़या ने साल 2022 में स्पोर्ट्स जर्नालिस्ट के तौर पर मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा। स्पोर्ट्सविकी में काम करने के बाद वह फिलहाल न्यूज 24 में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News