RCB vs MI: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के लिए आई गुड न्यूज, मैच विनर खिलाड़ी पर आया बड़ा अपडेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
सूर्यकुमार की पत्नी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है. इसलिए खबरें आई थीं कि सूर्यकुमार यादव 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. ये मैच रायपुर में खेला जाना है और उन्होंने टीम के साथ यात्रा भी नहीं की थी.  
क्रिकबज के मुताबिक सूर्या आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं. उनकी उपलब्धता पर कोई भी संदेह नहीं है. सूर्या ने 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी की थी. क्योंकि हार्दिक चोटिल चल रहे हैं.
ऐसे में अब सूर्या ही आरसीबी के खिलाफ कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. माना जा रहा था कि सूर्या और हार्दिक की गैरमौजूदगी में आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है. लेकिन अब सूर्या की उपलब्धता से साफ हो गया कि वह कप्तानी संभाल सकते हैं.
लेकिन अगर हार्दिक पांड्या फिट होकर आरसीबी के खिलाफ मुकाबला खेलते हैं तो ऐसे में टीम की कमान भी उन्हीं के कंधों पर होगी. पांड्या ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट कराया था और शनिवार को उनका फिर से आकलन किया जाएगा. रायपुर में उन्होंने टीम के साथ अभ्यास नहीं किया है. लेकिन उम्मीद है कि वे आज शाम अभ्यास करेंगे.
मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है. अगर मुंबई अपने सभी मैच जीतती है तो उसके पास 14 अंक होंगे. हालांकि अभी भी मुंबई के पास प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं.
सूर्या खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने 9 पारियों में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट के साथ 183 रन बनाए हैं. टीम को सूर्या से अब बड़ी उम्मीदें हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
झारखंड के हुसैनाबाद से ताल्लुक रखने वाले अलसबा ज़या ने साल 2022 में स्पोर्ट्स जर्नालिस्ट के तौर पर मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा। स्पोर्ट्सविकी में काम करने के बाद वह फिलहाल न्यूज 24 में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News