Written By Varsha Sikri
Edited by: Varsha Sikri
अनंत सिंह की बेटी शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो सकती हैं. (Image Source/News24)
बिहटा, न्यूज 24 डिजिटल: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी इन दिनों काफी चर्चा में रही और अभी भी ये थमी नहीं है. मायके से विदाई के बाद अब शिवांगी के विदेश जाने की खबर सुर्खियों में है. शादी के बाद शिवांगी अपने पति ऋषिकेश कुमार उर्फ अनिकेत के साथ फिलहाल अपने ससुराल बिहटा में हैं. इसी बीच अमेरिका जाने की प्लानिंग को लेकर उनके ससुर और अनंत सिंह के समधी रणविजय कुमार सिंह ने बड़ा खुलासा किया है.
ये भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल बांट रहा था होमगार्ड जवान, वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर
रणविजय सिंह ने बताया कि शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, ये शादी पूरे परिवार के लिए जिंदगी का यादगार पल बन गई है. उन्होंने कहा कि इस शादी में देश-विदेश से मेहमान पहुंचे और परिवार ने सभी के साथ इस खास पल को खूब एंजॉय किया. तिलक समारोह से लेकर शादी तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. उनके मुताबिक, शादी में करीब 14 लाख से ज्यादा लोग नवविवाहित जोड़े को उनकी आने वाली जिंदगी के लिए आशीर्वाद देने पहुंचे थे.
रणविजय कुमार सिंह के मुताबिक, शादी के बाद शिवांगी पहले बिहटा से गुजरात के अहमदाबाद जाएंगी, जहां रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके लिए परिवार की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. इस कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी और राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. अहमदाबाद में रिसेप्शन के बाद शिवांगी के अमेरिका जाने को लेकर दोनों परिवार मिलकर फैसला करेंगे. रणविजय सिंह ने बताया कि उनके बेटे ऋषिकेश की नौकरी अमेरिका में है. बेटे का निजी सामान और यहां तक कि कार भी पहले से अमेरिका में मौजूद है. ऐसे में शिवांगी और ऋषिकेश के अमेरिका जाने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: 10Km लंबा ट्रैफिक, टली घुड़दौड़… अनंत सिंह की बेटी की शादी में नदवां गांव में उमड़ा जनसैलाब
इनपुट: News24 Bureau
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301